प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कहा कि भारत दो सालसे 80 करोड़ से अधिक गरीब पिछड़े और आदिवासियों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रहा है। पूरी दुनिया इससे हैरान है। मुझे खुशी है कि मेरा गरीब खुश है
आपने जिन्हें उधार में सत्ता दी उनसे ब्याज के साथ वापस ले लीजिए: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गाजीपुर में चुनावी रैली कर रही हैं। यहां उन्होंने कहा कि अगर इंसान को बेलगाम सत्ता दे दो। अगर इंसान को ये बता दो कि तुम्हारी कोई जवाबदेही नहीं है तो उसकी मानसिकता एकदम खराब हो जाती है। वो समझने लगता है कि सत्ता उसकी है। वो भूल जाता है कि जनता ने दी है। उधार में आई है। आपने उधार में दी है, उसे ब्याज के साथ वापस ले लीजिए। जो परेशानियां आपको दी हैं। जिस तरह से आपको त्रस्त किया है। परेशान किया है, उसे बदल डालिए। सबक सिखाइये।
यूपी में59 मेडिकल कॉलेज खोले गए मोदी सरकार आने के बाद: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भदोही में चुनावी रैली कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री थे तब उत्तर प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज थे और उत्तर प्रदेश में 2014 से अभी तक 59 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।
0 Comments